छत्तीसगढ़

रायपुर के श्याम नगर में मर्डर

Nilmani Pal
30 Aug 2023 11:20 AM IST
रायपुर के श्याम नगर में मर्डर
x

रायपुर। श्याम नगर में कपूर होटल के पास कल रात 1 से 2 बजे के बीच चाकूबाजी हुई है. जिसमें एक युवक मारा गया. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. मृतक का नाम (नीरज नंदा) पतालू बताया जा रहा है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. आरोपी फरार है. जिसे गिरफ्तार करने पुलिस की टीम लगी हुई है. मृतक (नीरज नंदा) पतालू निगरानी बदमाश था. हॉफ मर्डर मामले में जेल भी जा चुका था.

खबर लिखे जाने तक मामले में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. बता दें कि राजधानी रायपुर में आए दिन कुछ न कुछ वारदात होती रहती है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी गुंडे-बदमाश बाज नहीं आ रहे है.



Next Story