छत्तीसगढ़

पेट में लात मारकर हत्या, ग्रामीण गिरफ्तार

Nilmani Pal
10 May 2025 9:20 AM IST
पेट में लात मारकर हत्या, ग्रामीण गिरफ्तार
x
छग

रायगढ़। पत्नी से अवैध संबंध के आरोप को लेकर हुए विवाद में पति के पेट पर ग्रामीण ने लात मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम डुमरपाली का रहने वाला सुरीत कुमार राठिया (38) मजदूरी का काम करता था।

बुधवार की रात सुरीत की पत्नी तीजमती को गांव का रहने वाला नोहर प्रसाद डनसेना शादी कार्यक्रम में छोड़ने के लिए कुनकुनी गया था। रात में करीब साढ़े 8 बजे सुरीत की मुलाकात नोहर प्रसाद डनसेना से हुई, तो सुरीत उससे कहने लगा कि तीजमती के साथ तेरा प्रेम प्रसंग है और गाली-गलौज करने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया, तब गुस्से में आकर नोहर ने सुरीत के पेट पर जोरदार लात मार दिया। इससे वह जमीन में गिर गया। इसके बाद नोहर वहां से चला गया। घटना की जानकारी सुरीत के भाई सुशील कुमार राठिया और उसके परिजनों को हुई। परिजन घर में उसका घरेलू उपचार करा रहे थे। जहां गुरुवार की रात 8 बजे सुरीत की हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में उसे तत्काल खरसिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। सुरीत कुमार को मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घटना के बाद मृतक के बड़े भाई ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Next Story
null