छत्तीसगढ़
पाटन में मर्डर की कोशिश, बेहोशी हालत में मिला खारुन रिवर फ्रंट के अध्यक्ष
Nilmani Pal
10 Jun 2023 3:45 PM IST

x
भिलाई। दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खारुन रिवर फ्रंट के अध्यक्ष पर 3 नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। जानकारी के अनुसार, बदमाशो ने रॉड, हॉकी डंडों समेत चाकू से हमला किया। जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें मृत समझकर बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पाटन के अमलेश्वर थाने की है। दरअसल, बाइक पर सवार 3 लोगों ने बाइक पर आए और खारुन रिवर फ्रंट के अध्यक्ष पर चाकू, रॉड, हॉकी डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। जिसके बाद वे फरार हो गए। घटना 6 जून 5 से 6 बजे के बीच की है।
Next Story





