छत्तीसगढ़

नगर पालिका के अधिकारी मवेशी मालिक के खिलाफ पहुंचे थाने, सड़क पर छोड़ने पर FIR

Nil dhankar
4 Aug 2025 11:49 AM IST
नगर पालिका के अधिकारी मवेशी मालिक के खिलाफ पहुंचे थाने, सड़क पर छोड़ने पर FIR
x

बिलासपुर। हाईकोर्ट के पास कई मवेशी बेसहारा घूम रहे थे। इससे सड़क पर हादसे की आशंका बनी हुई थी। इधर हाई कोर्ट के निर्देश पर नगर पालिका की टीम हाईवे से मवेशियों को हटाने के लिए निकली थी। मवेशियों के कान पर लगे टैग से मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ थाने में जुर्म दर्ज कराया गया है। बोदरी नगर पालिका की सीएमओ भारती साहू ने मवेशी मालिकों के खिलाफ शिकायत की है।

सीएमओ ने बताया कि सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के बाद सड़क पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में एक अगस्त की रात सूचना मिली कि हाई कोर्ट के सामने कुछ मवेशी हाईवे पर घूम रहे हैं। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों को पकड़ लिया।

मवेशियों के कान में लगे टैग से उनके मालिकों की पहचान कराई गई। इसमें पता चला सकरी में रहने वाले बहोरन यादव और बिरकोनी में रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद यादव ने अपने मवेशियों को बेसहारा छोड़ दिया था। इसके कारण हादसे की आशंका थी। सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने मवेशी मालिकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story
null