छत्तीसगढ़

खरोरा सड़क हादसे के पीड़ितों से मिले सांसद और विधायक

Shantanu Roy
13 May 2025 10:37 PM IST
खरोरा सड़क हादसे के पीड़ितों से मिले सांसद और विधायक
x
छग
Raipur. रायपुर। 11 मई को हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मृत्यु के बाद शोक की लहर छा गई है। इस दुखद घटना को लेकर आज रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चटौद और ग्राम मोहदी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।


सांसद और विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार पीड़ा को सहने की शक्ति दें। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग भी उपस्थित रहे।
Next Story