छत्तीसगढ़
हर गांव तक विकास की रौशनी पहुंचाना ही हमारा संकल्प है: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
13 May 2025 10:28 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा गांव-गांव में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राखी, नवा रायपुर में आज एक समाधान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान किया गया। शिविर में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सीधे जनता से संवाद किया और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निपटाने की पहल की।
हर गांव तक विकास की रौशनी पहुंचाना ही हमारा संकल्प है!
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) May 13, 2025
भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव को प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान की जाएं।
इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राखी, नवा रायपुर में… pic.twitter.com/hxa8tVMNMY
इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साय, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ विश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जनसेवा को परम धर्म मानते हुए सरकार हर वर्ग के सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में यह भी दोहराया गया कि जनता के विश्वास और सहयोग से ही "विकसित छत्तीसगढ़" का सपना साकार किया जा सकता है।
Next Story





