छत्तीसगढ़

सांसद खेल महोत्सव : भाटापारा में विकासखंड स्तरीय आयोजन सम्पन्न

Nilmani Pal
16 Nov 2025 11:13 AM IST
सांसद खेल महोत्सव : भाटापारा में विकासखंड स्तरीय आयोजन सम्पन्न
x

बलौदाबाजार-भाटापारा। सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत शनिवार को विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धा का समापन समारोह विकासखंड भाटापारा के गुरुकुल स्कूल तरेंगा में संपन्न हुआ। इस समापन समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धा के विभिन्न विधाओं में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोच, पीटीआई, साहित्यकारों को शाल- श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओ को सामने लाने के लिये पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन सभी सांसदीय क्षेत्रों में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में लगभग 80 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है जिसमें बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के करीब 33 हजार खिलाडी शामिल हैं।पढ़ाई के साथ खेल कूद भी जरुरी है। खेलने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है। खेल में हार या जीत होती है और हार या जीत तभी मिलती है जब खेलते हैं।उन्होने खेल में भाग लिये सभी खिलाड़ियो को बधाई दी।

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभायें सामने आएंगी और खेल का स्तर में भी सुधार आएगा। खेल के प्रति लोगों में रूचि पैदा होग़ा जिससे अधिक संख्या में भाग लेंगे। खिलाडी आगे राष्ट्रीय एवं ओलंपिक में भी भाग लेंगे और पदक लाकर देश का नाम रोशन करेंगे।

Next Story
null