छत्तीसगढ़

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान को सांसद बृजमोहन ने दी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
28 March 2025 11:45 PM IST
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान को सांसद बृजमोहन ने दी श्रद्धांजलि
x
छग
Bhubaneswar/Raipur. भुवनेश्वर/रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता, स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। बता दें कि डॉ. देवेंद्र प्रधान का बीते सोमवार 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे अपने राजनीतिक जीवन में केंद्रीय मंत्री और ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है।
Next Story