छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Nil dhankar
8 Nov 2025 8:03 AM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सांसद अग्रवाल ने X में आगे लिखा, भारतीय राजनीति के पुरोधा, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आडवाणी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने अपने तप, त्याग और अटूट निष्ठा से देश की राजनीति को नई दिशा दी और भारतीय जनता पार्टी को जन-जन का विश्वास दिलाने वाली पार्टी बनाया।

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के लिए उन्होंने जो अविस्मरणीय योगदान दिया, वह सदा इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें, ताकि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सबको यूँ ही प्राप्त होता रहे।

Next Story
null