छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शक्तिपीठ मातेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में माता का किया दर्शन

Shantanu Roy
25 April 2025 4:50 PM GMT
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शक्तिपीठ मातेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में माता का किया दर्शन
x
छग
Raipur. रायपुर। आज त्रिपुरा प्रवास के दौरान पावन शक्तिपीठ मातेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर, उदयपुर में माता के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 51 शक्तिपीठों में से एक, यह वह दिव्य स्थान है जहाँ माता सती का दायां चरण गिरा था। मां त्रिपुर सुंदरी, जिन्हें राजराजेश्वरी भी कहा जाता है, सौंदर्य, शक्ति और करुणा की प्रतीक हैं। माताबाढ़ी पहाड़ी पर विराजमान मातेश्वरी के इस मंदिर की भव्यता, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा हर भक्त के मन को गहराई से छू लेती है। हजारों वर्षों से यह धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मां से प्रार्थना है कि वो देश, प्रदेश और हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय मां त्रिपुर सुंदरी। बृजमोहन अग्रवाल नार्थ इस्ट के दौरे पर गए है। आज त्रिपुरा के दौरे के बाद कल असम के दौरे पर रहेंगे फिर शिलॉन्ग जाएंगे उसके बाद 29 अप्रैल को रायपुर वापस आएंगे।




Next Story
null