छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: अभनपुर में चलती कार बनी आग का गोला, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
25 April 2025 9:13 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। गर्मी बढ़ते ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को अभनपुर में मोहन ढाबा के पास एक चलती एसयूवी में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते कार में भीषण आग लगी और वह जलकर स्वाहा हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, अभनपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास चलती कार से धुंआ निकलने लगा. कार में दो युवक सवार थे, उन्होने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई.
कार में आग लगने के बाद धमाके भी हो रहे थे. अबततक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है. गर्मी में कार को फायर-प्रूफ रखने के लिए आपको समय-समय पर रेगुलर चेकअप करवाएं – वायरिंग, बैटरी, और कूलिंग सिस्टम को टॉप शेप में रखें ताकि शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग से बच सकें. कार के टायरों के प्रेशर की नियमित करें जांच करानी चाहिए. ओवरलोडिंग से बचें, टायर अलाइनमेंट पर रखे ध्यान, टायर के वॉल्व चेक करते रहें, टायर में नाइट्रोजन डालें.
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





