छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने कटरा में आदिशक्ति मां वैष्णो देवी के दर्शन किए

Nil dhankar
26 May 2026 8:33 AM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने कटरा में आदिशक्ति  मां वैष्णो देवी के दर्शन किए
x

रायपुर/जम्मू। MP बृजमोहन अग्रवाल ने कटरा में आदिशक्ति मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सांसद अग्रवाल ने बताया, संसदीय रसायन और उर्वरक समिति (Chemical and Fertilizer Committee) के जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, गुलमर्ग अध्ययन दौरे के अवसर पर कटरा में आदिशक्ति #मां_वैष्णो_देवी जी के दरबार में आने का अखंड सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मैया की अलौकिक श्रृंगार, आरती और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही दिव्य अर्धकुमारी माता और बाबा भैरवनाथ जी के दर्शन कर उनके चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। माता रानी से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के नागरिकों के कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।



Next Story