छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का भ्रमण

Shantanu Roy
25 Aug 2025 11:47 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का भ्रमण
x
छग
Andhra Pradesh/Raipur. आंध्र प्रदेश/रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान नेल्लोर जिले के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र नई ऊँचाइयों को छू रहा है। लगातार सफल प्रक्षेपण, चंद्रयान और गगनयान जैसे महत्वाकांक्षी मिशनों ने विश्व पटल पर भारत की वैज्ञानिक क्षमता को स्थापित किया है।
उन्होंने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह देश की शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। श्रीहरिकोटा भ्रमण के दौरान सांसद ने केंद्र की कार्यप्रणाली और आने वाले अंतरिक्ष मिशनों की जानकारी भी प्राप्त की। समापन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में और भी बड़ी छलांग लगाएगा और विश्व समुदाय को दिशा दिखाएगा। उन्होंने गर्वपूर्वक “जय हिंद” का उदघोष भी किया।
Tagsबृजमोहन अग्रवालश्रीहरिकोटासतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रSDSCआंध्र प्रदेश प्रवासलोकसभा सांसदइसरोभारत का अंतरिक्ष मिशनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीअंतरिक्ष अनुसंधानBrijmohan AgarwalSriharikotaSatish Dhawan Space CenterAndhra Pradesh migrationLok Sabha MPISROIndia's space missionPrime Minister Narendra Modispace researchछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story