छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी की मूर्ति अनावरण

Shantanu Roy
22 May 2025 10:29 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी की मूर्ति अनावरण
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम में आज एक आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजन में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सहभागिता की। इस अवसर पर ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की श्री विग्रह एवं मूर्ति का अनावरण किया गया। इस पावन अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने ज्योतिर्मठ के वर्तमान शंकराचार्य परम पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने शंकराचार्य स्वरूपानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि- “स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जीवन सनातन धर्म, ज्ञान, साधना एवं राष्ट्रहित को समर्पित रहा है। वे एक युगदृष्टा संत थे, जिनका जीवन और विचार सदैव समाज के लिए मार्गदर्शक रहेंगे।” इस कार्यक्रम में संत-महात्माओं, श्रद्धालु भक्तों, आश्रम के सेवकों एवं अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। अनावरण के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं संत वचनों के बीच वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।
Next Story