छत्तीसगढ़
बृजमोहन अग्रवाल कल रायपुर पश्चिम और आरंग विधानसभा में समाधान शिविर में होंगे शामिल
Shantanu Roy
22 May 2025 10:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कल 23 मई शुक्रवार को रायपुर पश्चिम और आरंग विधानसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सुशासन तिहार और लोक समाधान शिविर जैसे जनहितकारी आयोजनों में भाग लेंगे। श्री अग्रवाल दोपहर 2:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (डोम एरिया), जीई रोड रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 7 द्वारा आयोजित लोक समाधान शिविर में भाग लेंगे। इस शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राथमिकता रहेगा।
इसके पश्चात वे अपराह्न 4:00 बजे आरंग विधानसभा क्षेत्र के मेन रोड स्थित बुनियादी शाला में आयोजित सुशासन तिहार एवं लोक समाधान शिविर में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम नगर पालिका आरंग द्वारा आयोजित किया गया है। इन कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत, विधायक गुरु खुशवत साहेब, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पालिका आरंग अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायकगण, जोन अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, पार्षदगण, सरपंचगण एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। भाजपा संगठन द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और लोक समाधान शिविर को जन सेवा का सफल उदाहरण बनाएं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





