छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक की बैठक ली

Nil dhankar
30 Jun 2025 2:38 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक की बैठक ली
x

रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारियों और सांसदों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक दोपहर 1:30 बजे रायपुर के डीआरएम कार्यालय में हुई।

जिसमें यात्री सुविधाओं और रेलवे के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। रायपुर स्टेशन पर डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने और ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ योजना को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।


Next Story
null