छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने मेडिकल वीज़ा को फ़ास्ट ट्रैक करने दिया सुझाव

Nilmani Pal
29 Dec 2025 2:02 PM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने मेडिकल वीज़ा को फ़ास्ट ट्रैक करने दिया सुझाव
x

रायपुर/चेन्नई। MP बृजमोहन अग्रवाल ने मेडिकल वीज़ा को फ़ास्ट ट्रैक करने सुझाव दिया है, उन्होंने देश में मेडिकल टूरिज्म मार्केट के 2033 तक $70.9 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है, इसी का संज्ञान लेते हुए आज एस्टीमेट कमेटी की चेन्नई में हुई बैठक में पर्यटन, स्वास्थ्य, आयुष मंत्रालय के उच्च प्रतिनिधियों को वैलनेस टूरिज्म (आयुर्वेदा, योग, सिद्ध) प्रमोट करने का सुझाव दिया।

सिद्ध एक प्राचीन, समग्र भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली है जिसकी उत्पत्ति तमिलनाडु में हुई है। मेडिकल वीज़ा को फ़ास्ट ट्रैक किया जाए जिससे विदेशी मरीज़ / मेडिकल टूरिस्ट को अगर हमारे देश में आना हो तो वीज़ा की प्रक्रिया फास्टट्रैक होने से उसके किसी और देश में जाने की संभावना घटेगी।


Next Story
null