छत्तीसगढ़
SIR मतदाता पुनर्निरक्षण सूची की जानकारी लेने सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे बूथ पर
Shantanu Roy
30 Nov 2025 6:49 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। आगामी चुनावों को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए चल रहे SIR मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान के तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा में मतदाता सूची सुधार कार्य तेज़ी से जारी है। इसी कड़ी में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल रविवार को ब्राह्मणपारा वार्ड के एक बूथ पर पहुंचे और मतदाताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने फार्म भरने की प्रक्रिया, दस्तावेज़ों की उपलब्धता और किसी प्रकार की परेशानी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बूथ पर मौजूद कई मतदाताओं ने सांसद को बताया कि 2003 की मतदाता सूची में उनके नाम नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण उन्हें वर्तमान पुनरीक्षण सूची में सुधार करवाने में दिक्कत हो रही है। इस पर सांसद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का अधिकार है।
यह सुनिश्चित करना पार्टी और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि हर घर तक पहुंचें, जिन लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उनके फार्म भरवाकर तत्काल जमा कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को भ्रम या परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए। सभी को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए और नाम छूटने की स्थिति में तुरंत सुधार कराया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता फार्म भरने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध है। मतदाता चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं, और आवश्यकता पड़ने पर बूथ में जाकर भी इसे जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों के घरों तक फार्म पहुंचा दिया गया है। जिनका पता बदला है या जिन्होंने हाल ही में निवास स्थान बदला है।
केवल उन्हीं के नाम अभी तक सूची में नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे परिवारों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मौके पर पार्षद अजय साहू, मुरली शर्मा, अम्बर अग्रवाल, सरिता दुबे, मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, प्रेम बीरनानी, कृष्ण कुमार अवधिया और राजू बीरनानी शामिल थे। सभी ने बूथों पर पहुंचकर सीरियल नंबर, पते, आधार मैचिंग और नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे तत्काल फार्म भरें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का यह पुनर्निरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी और प्रशासन दोनों की कोशिश है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में कोई भी मतदाता बिना नाम के न रहे।
Tagsरायपुर दक्षिणमतदाता पुनर्निरीक्षणबृजमोहन अग्रवालब्राह्मणपारामतदाता सूचीBJP अभियानफार्म भरनामतदाता अधिकारललित जैसिंघरायपुर समाचारRaipur SouthVoter Re-inspectionBrijmohan AgarwalBrahminparaVoter ListBJP CampaignForm FillingVoter RightsLalit JaisinghRaipur Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





