छत्तीसगढ़

पुदुचेरी पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, क्रांतिकारी अरबिंदो की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

Nil dhankar
15 July 2026 2:16 PM IST
पुदुचेरी पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, क्रांतिकारी अरबिंदो की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
x

रायपुर/दिल्ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल पुदुचेरी पहुंचे और क्रांतिकारी अरबिंदो की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। X पोस्ट कर उन्होंने बताया, आज शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की पुदुचेरी अध्ययन यात्रा के दौरान, विश्वविख्यात अरबिंदो आश्रम में महान दार्शनिक व क्रांतिकारी अरबिंदो की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अरबिंदो एक महान बुद्धिजीवी और आध्यात्मिक चेतना के स्तंभ थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका अमिट योगदान और उनके विचार आज भी मानवता को आत्मचिंतन, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुकुल वासनिक एवं अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

Next Story