छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में पेश किए दवाइयों की कीमत और एक्सपायरी नीतियों सुधार के सुझाव

Shantanu Roy
24 Nov 2025 6:27 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में पेश किए दवाइयों की कीमत और एक्सपायरी नीतियों सुधार के सुझाव
x
छग
New Delhi. नई दिल्ली। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लेते हुए देश की औषध व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जनहितकारी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। सांसद अग्रवाल ने समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा कि पूरे देश में दवाइयों की एक ही कीमत निर्धारित की जाए। वर्तमान में अलग-अलग राज्यों में दवाइयों के दाम भिन्न-भिन्न हैं, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य संस्थाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि
केंद्र स्तर
पर एकीकृत मूल्य प्रणाली लागू हो, तो राज्यों को बार-बार टेंडर प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मरीजों को दवाइयां आसानी से और बिना किसी बाधा के उपलब्ध होंगी। इसके अलावा उन्होंने एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय नीति लागू करने की भी सिफारिश की। सांसद अग्रवाल ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में पड़ी एक्सपायरी दवाइयाँ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा हैं।


उन्होंने सुझाव दिया कि एक्सपायरी दवाइयों को वापस लेना और उनका सुरक्षित निस्तारण उसी कंपनी की जिम्मेदारी होना चाहिए जिसने दवा उपलब्ध कराई थी। इसके अलावा, खुले में दवा फेंकने पर कानूनी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। सांसद ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को एक्सपायरी दवा के कारण नुकसान हुआ, तो जिम्मेदार कंपनी की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उनका कहना था कि देश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाना और हर मरीज को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराना सरकार और संसद का
सर्वोच्च
लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि जनस्वास्थ्य का संरक्षण ही सर्वोच्च सेवा है और इस दिशा में आवश्यक सुधारों के लिए निरंतर प्रयास जारी रहना चाहिए।

सांसद अग्रवाल ने समिति से अनुरोध किया कि वे इस विषय को गंभीरता से लें और शीघ्र राष्ट्रीय नीति और एकीकृत मूल्य निर्धारण लागू करने पर ध्यान दें। इस बैठक में सांसद ने स्पष्ट किया कि उनके प्रयास का उद्देश्य केवल औषध व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा लाना नहीं है, बल्कि मरीजों के लिए सुलभ और किफायती दवाइयाँ सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित विभागों और कंपनियों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। सांसद के सुझावों को समिति में गंभीरता से लिया गया और कहा गया कि इन्हें आगे चलकर संसद और स्वास्थ्य मंत्रालय के स्तर पर विचार किया जाएगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में यह भी आश्वासन दिया कि वे आवश्यक सुधारों को लागू कराने के लिए निरंतर सक्रिय प्रयास करेंगे और देश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।
Tagsबृजमोहन अग्रवाललोकसभा सांसदरसायन एवं उर्वरक समितिदवाइयों की कीमतएकीकृत मूल्य प्रणालीएक्सपायरी दवाइयाँराष्ट्रीय नीतिसरकारी अस्पतालमरीज सुरक्षाऔषध व्यवस्थाजनस्वास्थ्यजवाबदेहीस्वास्थ्य सुधारपारदर्शिताBrijmohan AgrawalLok Sabha MPCommittee on Chemicals and Fertilizersdrug pricingunified pricing systemexpired drugsnational policygovernment hospitalspatient safetydrug administrationpublic healthaccountabilityhealth reformstransparencyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story