भारत

बाजार में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने दहशत फैलाई, ताबड़तोड़ फायरिंग, LIVE मंजर...

jantaserishta.com
24 Nov 2025 5:57 PM IST
बाजार में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने दहशत फैलाई, ताबड़तोड़ फायरिंग, LIVE मंजर...
x
देखें वीडियो.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खाकी का खौफ बदमाशों के दिल में लगभग खत्म हो गया है. यही वजह है कि बदमाश सारे बाजार गोलियां चलाने से नहीं चूक रहे हैं. ऐसा ही मामला सोमवार की दोपहर को ग्वालियर के मुरार बाजार से निकलकर सामने आया है. यहां बदमाशों ने सरे बाजार जमकर गोलियां चलाईं और व्यापारियों में दहशत फैला दी.
बताया जा रहा है की गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया. हालांकि मौके पर पहुंचे एसपी ने इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश कर रही है. इसके अलावा बदमाशों का गोली चलाते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है.
दरअसल, सोमवार की दोपहर को मुरार बाजार में अचानक दहशत फैल गई. बाइक पर सवार होकर आए तकरीबन 4 से 5 बदमाशों ने यहां गोलियां चलाना शुरू कर दीं. लक्ष्मी वस्त्रालय के मालिक चंद्र प्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसमें वह बाल-बाल बच गए जबकि किसी व्यक्ति को गोली लगी है.
किसी ने बदमाशों के गोली चलाने का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है. फायरिंग की सूचना मिलते ही एसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए. व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला. एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना अभी हुई है. व्यापारी से चर्चा कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि घटना का कारण क्या था और हमलावर कौन थे. फिलहाल बाजार में दहशत का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story