छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने रंगोलियों की तारीफ की, यह दीवाली स्वदेशी वाली

Nilmani Pal
22 Oct 2025 9:37 AM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने रंगोलियों की तारीफ की, यह दीवाली स्वदेशी वाली
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने रंगोलियों की तारीफ की। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, इस वर्ष की दीपावली ने देश में “लोकल फॉर वोकल” और “हर घर स्वदेशी” की भावना को नई दिशा दी। व्यापारियों और नागरिकों ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मज़बूत किया। सुंदर रंगोलियों और सृजनात्मक संदेशों के माध्यम से लोगों ने देशहित और स्वावलंबन का संदेश फैलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह अभियान अब लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बनता जा रहा है। यदि हर नागरिक अपने जीवन में स्वदेशी को प्राथमिकता दे, तो यह भावना पूरे वर्ष “आत्मनिर्भर भारत” की ज्योति प्रज्वलित रखेगी।


Next Story
null