छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने गुरु गोविंद सारंग को किया नमन

Nilmani Pal
10 July 2025 5:53 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने गुरु गोविंद सारंग को किया नमन
x

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने गुरु गोविंद सारंग को नमन किया। x पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने जीवन के मार्गदर्शक, प्रेरणास्त्रोत और गुरु परम श्रद्धेय स्व. गोविंद सारंग जी का पूजन कर उन्हें नमन किया।

राजनीति में मुझे दिशा देने, मूल्यों की समझ कराने और जनसेवा को ही धर्म मानने की प्रेरणा उन्होंने ही दी। उनका स्नेह, अनुशासन और नेतृत्व आज भी मेरे हर निर्णय में मार्गदर्शक बना हुआ है। गुरु न होते तो जीवन की राहें इतनी स्पष्ट और उद्देश्यपूर्ण न होतीं। "उनके चरणों में कोटिशः नमन"

करता करे न कर सके, गुरु करे सो होए।

तीन लोक नौ खंड में, गुरु से बड़ा ना कोए।।

Next Story
null