छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर किया नमन

Nil dhankar
11 Jan 2026 10:19 AM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर किया नमन
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर नमन किया है, सांसद ने कहा, 'जय जवान-जय किसान' के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर कोटि- कोटि नमन।

साधारण पृष्ठभूमि से उठकर अपने दृढ़ संकल्प और सशक्त नेतृत्व से उन्होंने 1965 के युद्ध में भारत को विजय दिलाई। शास्त्री जी ने सिखाया कि सच्चा नेतृत्व शक्ति से नहीं, बल्कि सादगी, ईमानदारी और त्याग से जन्म लेता है। उनकी पुण्यतिथि पर हम संकल्प लें कि देशहित को सदैव स्वार्थ से ऊपर रखेंगे।


Next Story