भारत

चाय की दुकान में घुसी अनियंत्रित ट्रक, कई लोग गंभीर रूप से घायल

jantaserishta.com
11 Jan 2026 9:50 AM IST
चाय की दुकान में घुसी अनियंत्रित ट्रक, कई लोग गंभीर रूप से घायल
x
तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.
अमेठी: अमेठी में रविवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जायस थाना क्षेत्र के बस स्टॉप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान में जा घुसा।
हादसा इतना भीषण था कि दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था और चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सीधे चाय की दुकान में घुस गया। घटना के वक्त दुकान के आसपास कई लोग मौजूद थे, जो ट्रक की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची जायस थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को मौके से हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story