छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में सरदार @ 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा किया

Nilmani Pal
14 Nov 2025 5:28 PM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में सरदार @ 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा किया
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में सरदार @ 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा किया उन्होंने कहा, जनसमर्थन ने साबित किया — एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान जनता ने स्वच्छता, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत निर्माण की शपथ ली — जो एक सशक्त, जागरूक और एकजुट भारत का प्रतीक है।

सरदार पटेल जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी जी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तक — इन महान नेताओं ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया है। लौहपुरुष पटेल जी ने देश को एक सूत्र में बांधा, अटल जी ने संवाद और विकास की संस्कृति दी, और आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता व विश्व नेतृत्व की ओर अग्रसर है।यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना, सेवा और एकता का उत्सव है।


Next Story
null