छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज रीवा दौरे पर

Nil dhankar
11 July 2026 10:13 AM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज रीवा दौरे पर
x

आरंग. आरंग विकासखंड की ग्राम पंचायत रीवा में आज कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत नवनिर्मित महतारी सदन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष एवं व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण, अटल डिजिटल भवन का भूमिपूजन और वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा. कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगे. वहीं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अध्यक्षता करेंगे. आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

यह भी पढ़े

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन (CGPRA) की ओर से आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट आज से माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में शुरू होगी. पहले यह प्रतियोगिता 8 जुलाई से प्रस्तावित थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण इसकी तिथि बदली गई. प्रतियोगिता में प्रदेशभर के निशानेबाज 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं में भाग लेंगे. 12 जुलाई को खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण एवं अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा.


Next Story