छत्तीसगढ़
MP बृजमोहन अग्रवाल ने रतनपुर माँ महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की
Nil dhankar
1 March 2026 8:41 AM IST

x
बिलासपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने रतनपुर माँ महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की। MP बृजमोहन अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, रतनपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया देवी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात, बाबा काल भैरव के दर्शन कर लोक-कल्याण की प्रार्थना की।
माँ महामाया की आभा और बाबा का तेज हृदय में असीम शांति और नई ऊर्जा का संचार करता है। देवी माँ से यही कामना है कि उनका ममतामयी आशीर्वाद हम सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और हमारा छत्तीसगढ़ सुख, समृद्धि और खुशहाली के मार्ग पर प्रशस्त हो।
जय माँ महामाया! जय काल भैरव!
Next Story





