छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने अर्जुनी में बड़ी घोषणा की

Nilmani Pal
15 Nov 2025 5:40 PM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने अर्जुनी में बड़ी घोषणा की
x

बलौदाबाजार। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य जिले में 15 नवंबर शानिवार से प्रारंभ हो गया है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपार्जन केन्द्र अर्जुनी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर औपचारिक रूप से धान खरीदी का शुभारंभ किया।

केन्द्र में धान विक्रय करने आये पहले किसान छेदू राम वर्मा का तिलक लगाया और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। किसान को बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों के एक -एक दाना धान खरीदी करेगी। इस अवसर पर लोगों की मांग पर अर्जुनी में सहकारी समिति भवन निर्माण हेतु 10 लाख एवं सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी होगी। सभी उपार्जन केंद्रों में कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। किसानों को धान बेचने में कोई चिंता करने की बात नहीं है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से उपार्जन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, टोकन, बरदाने सहित अन्य व्यवस्थाओ की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने किसानों से कहा कि धान की राशि को अच्छे कार्य में उपयोग करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,जिला अध्यक्ष आनंद यादव, महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा,स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Next Story
null