MP बृजमोहन अग्रवाल ने बिहार के वैशाली में संगठनात्मक बैठक ली

रायपुर/पटना। MP बृजमोहन अग्रवाल ने बिहार के वैशाली में संगठनात्मक बैठक ली। उन्होंने X में बताया, आज बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वैशाली (दक्षिणी) में पार्टी की संगठनात्मक बैठक का संचालन किया।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण अभियान और जनसंपर्क रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बिहार के कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण देखकर मन प्रसन्न हुआ।कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति हैं और इसी समर्पण से संगठन दिन-प्रतिदिन सशक्त हो रहा है।
बैठक में जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह हाजीपुर विधानसभा प्रभारी डॉ. ज्योति, हाजीपुर नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, हाजीपुर ग्रामीण पश्चिम मंडल अध्यक्ष सीतेश रंजन, हाजीपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रंजीत यादव सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





