छत्तीसगढ़

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

Shantanu Roy
4 Sept 2026 2:11 PM IST
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
x
छग
Raipur. रायपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में नमन करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा, "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की!" उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से धर्म, सत्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में सत्य, न्याय और कर्तव्य पालन का संदेश दिया। उनके उपदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जीवन में कर्म की महत्ता को बताया और हर परिस्थिति में धैर्य और विश्वास बनाए रखने की सीख दी। सांसद ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से सभी लोगों का जीवन धर्म, सत्य और कर्मनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़े। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बना रहे।
उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। राज्य के सभी नागरिकों के जीवन में खुशियां आएं और सभी परिवार सुख एवं समृद्धि से परिपूर्ण रहें। जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशभर में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस पावन अवसर पर लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रेम, करुणा, सत्य और कर्तव्य का मार्ग ही समाज को बेहतर दिशा प्रदान करता है।
Next Story