भारत

नकली सिगरेट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, असली कंपनी की शिकायत पर खेल का पता चला

jantaserishta.com
4 Sept 2026 12:27 PM IST
नकली सिगरेट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, असली कंपनी की शिकायत पर खेल का पता चला
x
पढ़ें पूरा खुलासा.
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सिगरेट कंपनी के मैनेजर की सूचना पर गुरुवार रात करीब छापेमारी कर अवैध रूप से चल रही नकली ब्रांडेड सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़ किया. बाजार में नकली माल आने से बिक्री प्रभावित होने पर कंपनी ने सीक्रेट जांच कराकर पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस टीम ने दूधली गांव स्थित सरकारी गौशाला के पास एक भवन में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में तैयार व अधबनी नकली सिगरेट, कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और सिगरेट बनाने की मशीनें बरामद कीं. मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है.
बाजार में नकली सिगरेट की वजह से कंपनी की बिक्री पर असर पड़ रहा था. कंपनी अधिकारियों की गोपनीय जांच में एक माह पहले पता चला कि हस्तिनापुर के खादर इलाके में यह अवैध काम चल रहा है. मेरठ पुलिस को सूचना मिलने के बाद गठित टीम ने कंपनी के मैनेजर के साथ मिलकर दूधली गांव में दबिश दी.
यह अवैध फैक्ट्री दिल्ली निवासी रवि नाम के शख्स की बताई जा रही है. पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिगरेट बनाने और उनकी सप्लाई के इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं.
फैक्ट्री से बरामद सामान और अवैध रूप से तैयार माल की असली कीमत का आकलन जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा. इसके साथ ही भवन के संचालन और सप्लाई से जुड़ी तमाम जानकारियां भी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story