छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता बलराम तिवारी के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया दुःख

Nil dhankar
17 July 2026 12:54 PM IST
बीजेपी नेता बलराम तिवारी के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया दुःख
x

रायपुर। बीजेपी नेता बलराम तिवारी के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दुःख जताया है, उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, छात्र राजनीति के दिनों से बेहद करीबी साथी और भारतीय खाद्य निगम (FCI) छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति के सदस्य, श्री बलराम तिवारी जी (अभनपुर) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद, अविश्वसनीय और स्तब्ध कर देने वाला है।

बलराम जी के साथ छात्र राजनीति के दौर से लेकर आज तक का एक लंबा सफर साझा रहा। वे न सिर्फ संगठन के एक कर्मठ और समर्पित सिपाही थे, बल्कि जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहने वाले एक सच्चे जनसेवक थे। उनका इस तरह असमय चले जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

Next Story