छत्तीसगढ़

संसद की एस्टीमेट कमेटी की बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Nil dhankar
10 March 2026 5:39 PM IST
संसद की एस्टीमेट कमेटी की बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर/दिल्ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल संसद की एस्टीमेट कमेटी की बैठक में शामिल हुए। सांसद अग्रवाल ने बताया कि आज संसद की एस्टीमेट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर “उड़ान योजना सहित भारत में हवाई अड्डों के समग्र विकास के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा की गई पहलों के मूल्यांकन” विषय पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड तथा विभिन्न संस्थाओं और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।


Next Story
null