छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
26 March 2025 6:29 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि
x
छग
Haryana/Raipur. हरियाणा/रायपुर। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित जमालपुर में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के निवास पर उनके पूज्य पिता स्वर्गीय कदम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तित्वों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद विजय बघेल, विधायक सुनील सोनी सहित अनेक वरिष्ठ नेता और गणमान्य जन इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे स्वर्गीय कदम सिंह जी को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को धैर्य प्रदान करें।
Next Story