छत्तीसगढ़
रायपुर में प्रेम प्रसंग में हुई महिला की हत्या, मास्टरमाइंड नाबालिग के साथ 3 गिरफ्तार
Shantanu Roy
26 March 2025 6:05 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। थाना धरसींवा क्षेत्र के ग्राम मोहंदी में एक महिला का सड़ा-गला अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली कि खेत में पड़े शव को कुत्ते नोंच रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की टीम ने जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गला दबाने और धारदार नुकीली वस्तु से चोट पहुंचाने की पुष्टि हुई। शुरुआती जांच में मृतिका की पहचान सरिता यादव (24 वर्ष) निवासी ग्राम खौली, थाना खरोरा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पति और परिजनों से पूछताछ के बाद प्रेम प्रसंग की कड़ी पकड़ी। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर एक विधि विवादित किशोर, समीर निषाद उर्फ भूरू, और कोमल धीवर को हिरासत में लिया गया।
हत्या की वजह और वारदात की पूरी साजिश
मृतिका के प्रेमी रहे किशोर को किसी अन्य व्यक्ति से बात करने की जानकारी मिली, जिससे नाराज होकर उसने 20 मार्च 2025 की रात उसे खेत में मिलने बुलाया। आरोपी ने अपने साथियों समीर और कोमल के साथ मिलकर स्टील के नुकीले चम्मच से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में फेंककर फरार हो गए और मृतिका का मोबाइल अपने साथी कोमल को दे दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में इस्तेमाल चम्मच, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी पहले भी दुष्कर्म के आरोप में बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध रह चुका था।
Tagsरायपुर हत्या कांडप्रेम प्रसंग हत्याधरसींवा अपराधमहिला की हत्याअपराधी गिरफ्तारRaipur murder caselove affair murderDharsiwa crimemurder of womancriminal arrestedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





