छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर जताया शोक

Nil dhankar
5 Aug 2025 2:43 PM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर जताया शोक
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पोस्ट में कहा, ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

बता दें कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। उनका लंबे समय दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे।

छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले सत्यपाल मलिक समाजवादी विचारधारा से निकले नेता थे। एक सांसद से लेकर गवर्नर तक का सफर तय करने वाले सत्यपाल मलिक आखिरी कुछ सालों में भाजपा से जुड़े थे और कई राज्यों में गवर्नर के तौर पर सेवाएं दीं। हालांकि बीते कुछ सालों से वह सरकार के खिलाफ मुखर थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था।

Next Story
null