छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने सेलुलर जेल का किया भ्रमण

Nilmani Pal
28 Dec 2025 3:04 PM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने सेलुलर जेल का किया भ्रमण
x

रायपुर/अंडमान निकोबार। अंडमान निकोबार में MP बृजमोहन अग्रवाल ने सेलुलर जेल का भ्रमण किया। उन्होंने X पोस्ट कर बताया कि आज अंडमान निकोबार में एस्टीमेट कमेटी की बैठक उपरान्त सभी सदस्यों के साथ सेलुलर जेल (काला पानी) जाना हुआ, इस जेल में अंग्रेज़ों ने भारत के 795 स्वतंत्रता सेनानियों को बंदी बनाया।

इसी जेल में ही भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, वकील, लेखक, कवि और हिंदुत्व विचारधारा के प्रणेता वीर सावरकर जी भी थे, उन्होंने अपने जीवन के 11 वर्ष कारावास में निरपराध बिताये। सावरकर जी की कोठरी में कुछ क्षण बिताते हुए भारत के 'स्वातंत्र्यवीर' एवं सभी महान वीरों को स्मरण और नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जय हिन्द







Next Story
null