छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया गहरा शोक

Shantanu Roy
12 Jun 2025 9:08 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया गहरा शोक
x
छग
रायपुर। रायपुर से सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस भीषण दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी जी समेत कई लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि "विजय रूपाणी जी का असामयिक निधन भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न सिर्फ एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि जनसेवा को समर्पित जीवन जीने वाले संवेदनशील नेता भी थे। उनका सरल व्यक्तित्व और कर्मठता सदैव प्रेरणादायी रहेगी।"

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्री अग्रवाल ने केंद्र सरकार एवं संबंधित एजेंसियों से हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि इस दुर्घटना के पीछे के कारणों को शीघ्र स्पष्ट किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Next Story