छत्तीसगढ़
MP बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक इंद्रकुमार साहू को जन्मदिन की बधाई दी
Nilmani Pal
5 Sept 2025 4:35 PM IST

x
रायपुर। अभनपुर में MP बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक इंद्रकुमार साहू को जन्मदिन की बधाई दी। अग्रवाल समाज भवन चंडी मोड अभनपुर में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई है। इंद्र कुमार साहू (जन्म 1967) छत्तीसगढ़ के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
सीएम साय ने दी बधाई - अभनपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक इंद्र कुमार साहू , आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
Next Story





