छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को कर अंशदान में 3462 करोड़ मिलने पर MP अग्रवाल ने PM मोदी का जताया आभार

Nil dhankar
5 Oct 2025 5:49 PM IST
छत्तीसगढ़ को कर अंशदान में 3462 करोड़ मिलने पर MP अग्रवाल ने PM मोदी का जताया आभार
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ को कर अंशदान में 3462 करोड़ मिलने पर MP अग्रवाल ने PM मोदी का आभार जताया है, उन्होंने कहा, केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को कर अंशदान के रूप में ₹3,462 करोड़ की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से बहुत-बहुत आभार।

यह राशि प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति देगी और जनकल्याण योजनाओं को सशक्त बनाएगी।

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण की राशि जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ को 3,462 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। सबसे ज्यादा 10,219 करोड़ रुपये बिहार को दिए गए, जबकि सबसे कम राशि 392 करोड़ रुपये गोवा को मिली है। मध्य प्रदेश को 7,976 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया गया है। इसपर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि कर हस्तांतरण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को ₹3,462 करोड़ स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार। इस पावन अवसर पर, यह आवंटन वास्तव में मोदी सरकार की ओर से राज्य की जनता के लिए एक उल्लेखनीय उपहार है। यह महत्वपूर्ण राशि वित्तीय संसाधनों को और सुदृढ़ करेगी, विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करेगी और कल्याणकारी पहलों को बढ़ावा देगी। हमारी दोहरी इंजन वाली सरकार छत्तीसगढ़ में निरंतर प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Next Story
null