छत्तीसगढ़

कुत्ते खरीदने मां ने नहीं दिए पैसे, तो बेटे ने किया मर्डर

Nil dhankar
18 April 2025 10:49 AM IST
कुत्ते खरीदने मां ने नहीं दिए पैसे, तो बेटे ने किया मर्डर
x

रायपुर/उरला। सनकी बेटे द्वारा कुत्ता ख़रीदने पैसा नहीं देने पर हथौड़ी से वार कर अपनी माँ की हत्या कर दी और पत्नी पर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल अवस्था में माँ को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। उनकी पत्नी घायल है। बातचीत कर रही है। इलाज जारी है

आरोपी पुत्र सनकी प्रवृति का है। कुत्ता ख़रीदने के लिए अपनी माँ से दो सौ रुपए माँग रहा था, नहीं देने पर विवाद हुआ है। पास में पड़े हथौडा से मारा जिसे आरोपी के पंद्रह वर्षीय बच्चे ने छुड़ाया और आसपास के लोगों को बताया, लोगों के आते तक घटना के बाद आरोपी फ़रार हो गया।

आरोपी प्रदीप देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन उम्र 45 साल पता नागेश्वर नगर, थाना उरला जो ई रिक्शा चलाता है,घटना के बाद से फरार है। पता तलाश कर रहे हैं। आरोपी के दो लड़का और एक लड़की है।

मृतिका ( आरोपी की मां ) गणेशी देवांगन उम्र- 70 वर्ष

घायल आरोपी की पत्नी -रामेश्वरी देवांगन-35 वर्ष

Next Story
null