छत्तीसगढ़

खेत बेचकर फंस गए 50 से ज्यादा किसान, नोटिस मिला

Nil dhankar
14 Jun 2025 3:06 PM IST
खेत बेचकर फंस गए 50 से ज्यादा किसान, नोटिस मिला
x
छग

दुर्ग। भिलाई नगर निगम ने 80 से ज्यादा किसानों को नोटिस जारी किया है। जिनके खेतों को छोटे-छोटे टुकड़ों में प्लॉटिंग करके रजिस्ट्री की गई है। इस नोटिस के बाद किसानों में आक्रोश पनप रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने खेत बेचा है, प्लॉटिंग भू-माफियाओं ने की है। इसलिए कार्रवाई उन पर होनी चाहिए।

आयुक्त नगर निगम ने 29 मई को सभी किसानों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा गया है कि उनके खिलाफ नगर निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने के साक्ष्य मिले हैं। इसको लेकर उप पंजीयक जिला दुर्ग के द्वारा निगम को पत्र लिखा गया है। जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि नोटिस धारक किसान के द्वारा अपनी जमीन को प्लॉटिंग करके बेचा गया है। ये नगर निगम अधिनियम और कॉलोनाइजर शर्त नियम के तहत गलत है। निगम ने सभी किसानों से 15 दिन के भीतर किसानों से जवाब मांगा है।

नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि यदि किसानों ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ 3 साल से 7 साल तक की कैद और एक लाख रुपए तक के जुर्माने की सजा का प्रावधान है। इससे किसान काफी डर गए हैं और वो इसके खिलाफ कलेक्टर से गुहार लगाने जाने वाले हैं।


Next Story
null