छत्तीसगढ़
मैग्नेटो मॉल में हंगामा करने वाले बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
Shantanu Roy
27 Dec 2025 10:59 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ और हिंसक हंगामे के मामले में पुलिस ने बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बंद के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तेलीबांधा थाना क्षेत्र में घुस गए थे और मॉल के अंदर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों को तुरंत बस से सेंट्रल जेल में पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोपहर से तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर हवन किया और अपने साथ चूल्हा और राशन लाकर सड़कों पर टेंट लगाकर बैठे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर 2 ASP, 4 CSP और 12 से अधिक थाना प्रभारी सहित अतिरिक्त बल तैनात थे।
रायपुर शहर की ओर आने वाले ट्रैफिक को तेलीबांधा चौक के पास नेशनल हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि मॉल में तोड़फोड़ की घटना में उनका कोई हाथ नहीं था। उन्होंने कहा कि मॉल के सजावट को हुए नुकसान पर इतना बड़ा एक्शन लेना गलत है। उनका कहना था कि आज का विरोध प्रदर्शन उनके योजना का हिस्सा था और वे उस पुलिस स्टेशन को घेर रहे थे, जहां FIR दर्ज की गई है। विजेंद्र वर्मा ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि कांकेर में 800 लोगों ने उनके 25 हिंदू भाइयों पर हमला किया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अगर कार्रवाई की होती तो छत्तीसगढ़ बंद नहीं होता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मॉल मालिकों ने बजरंग दल को भड़काने के लिए सांता क्लॉज की मूर्ति लगाई, जबकि बाइबिल में इसका कहीं जिक्र नहीं है। दरअसल, 24 दिसंबर को क्रिसमस से एक दिन पहले बंद के दौरान मॉल में जमकर हंगामा हुआ।
आरोप है कि 30-40 कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर मॉल में घुसे, कर्मचारियों से धर्म और जाति पूछकर सामान तोड़ा। मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि मॉल पूरी तरह बंद था, बावजूद इसके 50-100 लोग जबरदस्ती घुस आए। उनके हाथ में लाठी और हॉकी स्टिक थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने स्टाफ से लगातार पूछा, "आप हिंदू हैं या क्रिश्चियन?", "आपकी जाति क्या है?"। कई स्टाफ डर के मारे रोने लगे। मॉल में पुलिस पहुंचने से पहले ही कई चीजें डैमेज हो चुकी थीं। मॉल में हुए नुकसान का अंदाजा 15-20 लाख रुपए है। हालांकि, आभा गुप्ता ने बताया कि नुकसान से ज्यादा डर का माहौल बना। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर मॉल में घुसते हैं और हंगामा करते हैं। पुलिस ने इस मामले में 30-40 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुरछत्तीसगढ़ बंदमैग्नेटो मॉलबजरंग दलगिरफ्तार कारायपुरगिरफ्तार कार्यकर्तातोड़फोड़तेलीबांधा थानासेंट्रल जेलविरोध प्रदर्शनचक्काजामहवनलाठी-डंडापुलिस कार्रवाईविजेंद्र वर्माक्रिसमसहिंसाहिंदूक्रिश्चियनमॉल नुकसान15-20 लाखCCTV फुटेजभारतीय न्याय संहिताधारा 115(2)190191(2)324(2)331(3)छत्तीसगढ़ पुलिसRaipurChhattisgarh bandhMagneto MallBajrang Dalarrested activistsvandalismTelibandha police stationCentral Jailprotestroad blockadehavanlathi-dandapolice actionVijendra VermaChristmasviolenceHinduChristianmall damage15-20 lakhCCTV footageIndian Penal Codesections 115(2)Chhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsर्यकर्ताHindi news
Next Story





