छत्तीसगढ़
पटरी में 12 हजार से अधिक ट्रेनें दौड़ रही, यात्रियों को राहत
Nil dhankar
20 Oct 2025 12:49 PM IST

x
रायपुर। भारतीय रेलवे बोर्ड के मुताबिक़ छठ और दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हज़ार से अधिक ट्रेनें चलाने का फ़ैसला लिया गया है. एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ़ रेलवे बोर्ड दिलीप कुमार ने कहा, "ये ट्रेनें देश के हर हिस्से से चलाई जा रही हैं. जहां भी यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां हम विशेष गाड़ियां चला रहे हैं."
"18 अक्तूबर 2025 को ही हमने दिल्ली, मुंबई, सूरत जैसी जगहों से 275 से अधिक विशेष गाड़ियां चलाईं. इसके ज़रिए दस लाख से अधिक यात्री अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर गए हैं." उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं और प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी निगरानी की जा रही है.
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.
Next Story





