छत्तीसगढ़
मानसून सत्र, विजय शर्मा और श्याम बिहारी आज सवालों के देंगे जवाब
Nilmani Pal
16 July 2025 9:40 AM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज के प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी सवालों का जवाब देंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल पत्रों को पटल पर रखेंगे।
आज की विधानसभा की कार्यवाही में सदन में दो ध्यानाकर्षण लगाए जाएंगे। इनमें कृषि यंत्र, उपकरणों के वितरण पर लगाया गया ध्यानाकर्षण शामिल होगा। बलौदाबाजर विधायक अनुज शर्मा खदानों के परिवहन से प्रदूषण का मुद्दा उठाएंगे। आज सदन में तीन याचिकाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। यह याचिका विधानसभा सदस्य कुंवर निषाद, अजय चंद्राकर और रोहित साहू प्रस्तुत करेंगे।
Next Story





