छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, ओपी चौधरी दे रहे सवालों का जवाब

Nil dhankar
16 July 2026 11:52 AM IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, ओपी चौधरी दे रहे सवालों का जवाब
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हो चुकी है। मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी प्रश्नकाल के दौरान विधायकों के सवालों का जवाब देंगे.

आज सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल पत्रों को पटल पर रखेंगे. साथ ही छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को पारित किया जाएगा और उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन अधिनियम पेश करेंगे.

आज सदन में कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं और 8 विधायक अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे. गृहमंत्री विजय शर्मा अग्निशमन एवं आपातकालीन (सेवा) संशोधन विधेयक को पारित करेंगे. विधायक सुशांत शुक्ला PDS से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे, जिसका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल देंगे.


Next Story