छत्तीसगढ़

बंदर को अजगर ने बनाया निवाला, कई ग्रामीण सदमे में

Nilmani Pal
12 Aug 2025 11:41 AM IST
बंदर को अजगर ने बनाया निवाला, कई ग्रामीण सदमे में
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बुलंदशहर में एक अजगर देखते ही देखते बंदर को निगल गया। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने यह सब अपनी नजरों के सामने होते हुए देखा। यही नहीं इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के कलेना गांव का है। मंगलवार की सुबह बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे इसी गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक विशालकाय अजगर बंदर को निगलता दिख रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्हीं में एक व्यक्ति ने बिल्कुल नजदीक से यह वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। अजगर द्वारा बंदर को निगले जाने की इस घटना की चर्चा कलेना के अलावा आसपास के गांवों में भी हो रही है। लोग अपने-अपने ढंग से इस पूरे वाकये का वर्णन कर रहे हैं।

उधर, खुर्जा में तैनात वन विभाग के अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार की है। वन विभाग ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।

Next Story
null