छत्तीसगढ़

मोहित साहू ने की खुदकुशी करने की कोशिश, FIR होने पर फिनाइल पिया

Nil dhankar
25 Jan 2026 3:52 PM IST
मोहित साहू ने की खुदकुशी करने की कोशिश, FIR होने पर फिनाइल पिया
x

रायपुर। मारपीट मामले में FIR होने पर छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसके द्वारा एक्ट्रेस के साथ मारपीट किया जा रहा था। आरोप है कि छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने दूसरी शादी करने के बाद एक्ट्रेस के साथ मारपीट करता था।

क्या है पूरा मामला जानिए

पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि मोहित साहू ने शादी का झांसा देकर उसे उज्जैन ले जाकर जबरन विवाह के लिए दबाव बनाया, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। इस दौरान उसने युवती के साथ मारपीट की और कैंची व झारा जैसी ठोस वस्तुओं से हमला किया।

पीड़िता के अनुसार, मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और अपनी पत्नी व युवती को अलग-अलग रखकर दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा था। दोनों के बीच पहले विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर युवती के घर में घुस गया और उस पर हमला किया। यह घटना भाटा गांव स्थित सिल्वर वॉक, ब्लॉक 410 क्षेत्र की बताई जा रही है। एफआईआर में आरोपी पर लगातार हिंसक व्यवहार, डराने-धमकाने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने BNS की धाराओं 296, 115, 351, 118 और 127 के तहत मामला दर्ज किया है।

Next Story
null