
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। हर नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना पक्का मकान हो, जहाँ वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह सपना हर किसी के लिए पूरा करना आसान नहीं होता। ऐसे में सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत चपोरा के निवासी मोहन सिंह राज को इस योजना के तहत पक्का आवास मिला जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन यापन कर रहे है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। मोहन सिंह का घर इससे पहले झोपड़ीनुमा था, जिसकी छत और दीवारें कच्ची थी।
बरसात के दिनों में घर में अक्सर पानी भर जाता और छत टपकती थी। वनांचल क्षेत्र में होने के कारण सांप-बिच्छू का खतरा भी बना रहता था। परिवार के सदस्य रोजी मजदूरी के लिए बाहर रहते थे, जिससे घर में रह रही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। योजना की जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव के सहयोग से योजना के लिए उनका पंजीयन हुआ और कुछ समय बाद आवास निर्माण की राशि उनके खाते में प्राप्त हुई। जिससे उन्होंने अपना पक्का आशियान बना लिया है। अब मोहन सिंह राज अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखद जीवन जी रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके घर पर शौचालय का निर्माण भी हुआ है, जिससे घर पर स्वच्छता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हुई है। मोहन सिंह राज कहते है कि सरकार की इस संवेदनशील पहल ने उन जैसे हजारों गरीब परिवारों को पक्के घर की सौगात दी है, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





